मध्यप्रदेश

Viral Political Statement : पूर्व IAS ने मुस्लिम लड़कों को दी सॉलिड सलाह…! बोले- हिंदू लड़कियों से प्यार न करें…बचाने वाला कोई नहीं…सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मुस्लिम युवकों को प्यार पर दी सख्त सलाह

भोपाल, 17 मई। Viral Political Statement : मध्यप्रदेश के पूर्व IAS नियाज खान ने लव जिहाद को लेकर मुस्लिम युवकों को सलाह देते हुए सोशल मीडिया X पर विवादित पोस्ट किया है। बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

नियाज खानएक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ‘लव जिहाद’ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है।

भोपाल में पूर्व आईएएस नियाज खान ने मुस्लिम युवकों को सलाह देते हुए लिखा कि भारत में मुस्लिमों के प्यार पर ‘लव जिहाद’ का पहरा है, इसलिए मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों से प्यार न करें। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि अगर कोई प्यार के रिश्ते में फंसता है तो उसे जेल हो सकती है और अब भारत में उसे बचाने वाला कोई नहीं है, सिवाय अल्लाह के।

नियाज खान ने आगे लिखा कि जो लोग ऐसे रिश्तों में हैं, वे तत्काल इसे खत्म करें और मुस्लिम लड़की से ही मोहब्बत करें। उन्होंने इसे ‘सॉलिड सलाह’ बताया। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे विवादित और समाज को बांटने वाला बता रहे हैं। गौरतलब है कि नियाज खान पहले भी अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button