Uncategorized

Republic Day :SP के निर्देश पर जिले के थाना और चौकियों में बिखरी रंग बिरंगी कि छटा..सर्वमंगला चौकी में भी देशप्रेम का जज्बा…

कोरबा।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वनांचल की ये चौकी निराली छटा बिखेर रही है। सर्वमंगला चौकी प्रभारी की कार्यशैली से प्रेरित देशप्रेम का संदेश दे रहा है।

 

देखें वीडियो

बता दें कि गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी सरकारी भवनों को झिलमिल लाइट से सजाया जाता है। हां ये बात अलग है कि कुछ अधिकारी मात्र औपचारिकता निभाने के लिए भवनों में सजावट करते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी थाना चौकियों को झिलमिल लाइटों से सजाया गया है। जिसमे कई थाना की सजावट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिले के कुछ पुलिस अफसर ऐसे भी है जो स्वस्फूर्त भाव से देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर मन से गणतंत्र का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हैं। ऐसे ही पुलिस के जवान हैं विभव तिवारी जो हर बार अलग अंदाज में लोगों के साथ राष्ट्रीय पावन पर्व को सेलिब्रेट करते है। इस गणतंत्र दिवस पर सर्वमंगला चौकी में पदस्थ होने के बाद पूरे चौकी को तीन रंगों के गुब्बारे से सजाकर तिरंगा बनाकर देशप्रेम का संदेश पहुंचा रहे है। गणतंत्र दिवस मनाने के उनके अनोखे अंदाज को देखकर लोग उनके भाव के सामने नतमस्तक हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button