रायपुर, 24 मई। Fuel Update : छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आम लोगों को किसी भी तरह की घबराहट या पैनिक बाइंग करने की जरूरत नहीं है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में फिलहाल 3 करोड़ 94 लाख 7 हजार 700 लीटर पेट्रोल और 8 करोड़ 8 लाख 83 हजार लीटर डीजल उपलब्ध है। प्रदेश के सभी 2516 पेट्रोल पंपों पर नियमित सप्लाई जारी है।
सरकार ने बताया कि सिर्फ 22 मई को ही प्रदेश में 21.83 लाख लीटर पेट्रोल और 1 करोड़ 29 लाख 75 हजार लीटर डीजल की नई सप्लाई पहुंची है। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदने की अपील की है।