राजनीति

BJP Join : लालू यादव की पार्टी को बड़ा झटका…! RJD की फायरब्रांड नेत्री रितु जायसवाल ने BJP जॉइनिंग की बताई तारीख

सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पटना, 24 मई। BJP Join : बिहार की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रमुख महिला नेता रहीं रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इसकी औपचारिक घोषणा की है।

रितु जायसवाल 26 मई को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगी। उन्होंने बताया कि दोपहर 12:19 बजे से 1:09 बजे के बीच उनका जॉइनिंग कार्यक्रम होगा, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भाजपा में शामिल होने की घोषणा के साथ रितु जायसवाल ने समर्थकों से खास अपील भी की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अनावश्यक भीड़ और लंबे काफिलों के साथ आने से बचें।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देश संवेदनशील दौर से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा और ईंधन बचत पर दिए जा रहे जोर को देखते हुए दिखावे की राजनीति उचित नहीं है।

रितु जायसवाल ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन और शेयरिंग वाहन के इस्तेमाल की अपील करते हुए कहा कि उनके लिए राजनीति ‘प्रदर्शन नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम’ है। रितु जायसवाल के BJP में शामिल होने को बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है और इसे RJD के लिए अहम झटका बताया जा रहा है।

Post

(फेसबुक पर रितु जायसवाल का पोस्‍ट।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button