रायपुर

Animal Abuse : रायपुर में युवक की घिनौनी हरकत…! गाय के साथ दुष्कर्म…वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार…VIDEO

रायपुर, 07 अप्रैल। Animal Abuse : राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा पशु के साथ अनाचार करने की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, भाटागांव स्थित दुर्गा मंदिर किनारा स्टोर (Animal Abuse) के पास देर रात एक युवक शराब के नशे में पशु के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए पाया गया। इस घिनौनी करतूत का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
इस घटना ने शहर में सुरक्षा (Animal Abuse)और संवेदनशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Related Articles

Back to top button