SECL Accident : कोरबा एसईसीएल कुसमुंडा खदान में डंपर हादसा…! चालक बाल-बाल बचे

News Power Zone
2 Min Read
SECL Accident

कोरबा, 07 अप्रैल। SECL Accident : कोरबा स्थित एसईसीएल कुसमुंडा खदान में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, नीलकंठ साकार जीवी कंपनी के दो डंपर डंप स्लाइड होकर नीचे गिर गए, लेकिन दोनों चालक बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही खदान में मौजूद कर्मचारी और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की।

खदान में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का आरोप है कि कुसमुंडा खदान में यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार ऐसे हादसे हुए हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। बावजूद इसके, सुरक्षा के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जिस पर संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

एसईसीएल कुसमुंडा खदान में कई निजी कंपनियां कार्यरत हैं, जिनमें नीलकंठ कंपनी भी मिट्टी की ओवर कटिंग का काम करती है। निजी कंपनियों और खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों द्वारा अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासन की चिंता

कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने खदान में सुरक्षा मानकों के पालन और सतर्कता की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में ऐसे हादसे भारी नुकसान और जानलेवा साबित हो सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article