सुपौल: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के दौरान बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग शांतिपूर्ण जारी है। इस बीच सुपौल से दुखद खबर सामने आई है। यहां मतदान ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निर्मली विधानसभा के सरायरंजन के मतदान केंद्र संख्या 163 पर मतदान शुरू होने के बाद पीठासीन अधिकारी शैलेंद्र कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पीआरएलएन हाई स्कूल (रतनपुर) में बतौर शिक्षक पदस्थापित थे। सुपौल डीएम के निर्देश पर शैलेंद्र कुमार के स्थान पर दूसरे पीठासीन अधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में कोर्ट का अनोखा आदेश: ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले को 30 दिन थाने में सफाई की सजा
23 minutes ago
IND vs ZIM 3rd T20I: जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप, भारत ने तीसरे टी20 में 35 रन से हराया, वैभव सूर्यवंशी बने जीत के हीरो
3 hours ago




