Korba: CSEB चौक से स्टेडियम तक बन रहा डिवाइडर..सड़क किनारे खड़े वाहनो को हटाने सड़क पर उतरे निगम और यातायात की टीम

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। सीएसईबी चौक से स्टेडियम तक बनने वाले डिवाइडर के लिए बाधा बन रहे वाहनो को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। टीपी नगर स्टेडियम रोड के अवैध पार्किंग पर यातायात औऱ निगम की टीम ने प्रहार करते हुए सड़क किनारे से गाड़ियों को हटवाया गया । सड़क किनारे सामने के पार्किंग की वजह से हर रोज जाम लगता था। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को हटाकर आम लोगो के लिए बहाल किया गया।

बता दें कि सीएसईबी चौक से स्टेडियम तक बनने वाले डिवाइडर के लिए सड़क किनारे खड़े वाहनो को हटवाकर यातायात को बहाल किया गया।

 

 

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने मौके पर पहुंचकर वाहनो चालको को समझाइश दी गई और उन्हें सड़क को छोड़कर पार्किन स्थल में गाड़ी पार्क करने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस और निगम की टीम ने आज एक बार फिर कार्यवाही का डंडा लेकर सड़क व्यवस्था के सुधार अभियान में उतरी। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने शहर में निकली यातायात पुलिस ने सीएसईबी चौक से स्टेडियम मार्ग में सड़क के दोनों किनारे खड़े भारी वाहनों को हटाते हुए लगने वाले जाम को बहाल किया।

Share This Article