Featuredदेशसामाजिक

Nobel Prize: अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा में नोबल पुरस्कार

नई दिल्ली। Nobel Prize: फिजियोलॉजी एवं मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को माइक्रो आरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया है। इसकी घोषणा आज 7 अक्टूबर को की गई है।

 

Nobel Prize: नोबेल असेंबली ने कहा कि दोनों वैज्ञानिकों की खोज, जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है। एम्ब्रोस को इस शोध के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पुरस्कार मिल चुका है।

Nobel Prize: वह वर्तमान में मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल विश्वविद्यालय में प्राकृतिक विज्ञान के प्रोफेसर हैं। नोबेल समिति के महासचिव थॉमस पर्लमैन ने कहा, रैकहम का शोध मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में किया गया, जहां वह आनुवंशिकी के प्रोफेसर हैं।

Related Articles

Back to top button