Featuredदेशसामाजिक

बेहद स्वाभिमानी होते हैं इस मूलांक के लोग, किसी के आगे नहीं झुकते, लेकिन इनकी लव लाइफ…

Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक से काफी हद तक पता चल जाता है कि सामने वाला इंसान किस नेचर का होगा और वो अपने रिश्तों को कितनी बखूबी निभाना जानता है। आज हम उस मूलांक की बात करेंगे जिसके लोग काफी स्वाभिमानी और महात्वाकांक्षी होते हैं।

आज हम मूलांक 3 की बात करने वाले हैं। जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है तो उनका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों के गुरु माने जाते हैं।

मूलांक 3 के लोग काफी स्वाभिमानी और महात्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों को किसी के सामने झुकना पसंद नहीं होता। ना उन्हें किसी का एहसान लेने का शौक होता है। उन्हें पसंद नहीं कि कोई इनके काम में दखल दे।

ऐसे लोग आजाद ख्याल के होते हैं और आजादी के साथ ही जीना पसंद करते हैं। ये लोग बहादुर, पावरफुल और मेहनती होते हैं। ये लोग चुनौतियों से घबराते नहीं हैं। जिस काम को ठान लें तो पूरा करके ही दम लेते हैं।

ये लोग अपने रिश्तों को काफी गंभीरता से लेते हैं। हालांकि, ये अपने पार्टनर से काफी ज्यादा उम्मीदें भी रख लेते हैं। मूलांक 3 के लोग काफी नखरेबाज माने जाते हैं।

मूलांक 3 के लोग पढ़ाई में तेज होते हैं। उन्हें घुड़सवारी और निशानेबाजी का शौक होता है और इन क्षेत्रों में अच्छा करियर भी बना सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ इनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

इनके अपने बहन-भाई से भी अच्छे संबंध होते हैं। ये स्वभाव से विनम्र और मिलनसार रहते हैं।

इनकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं लेकिन इनकी मैरिड लाइफ ज्यादातर खुशहाल रहती है। इनकी एक से ज्यादा शादी के योग बनते हैं और पहली शादी उनकी दर्दभरी रहती है।

Related Articles

Back to top button