BreakingFeaturedकोरबापुलिससामाजिक

Korba Breaking: एक्सिस बैंक पर 80 लाख धोखाधड़ी करने का आरोप.. नगर निगम ने अपराध दर्ज करने सिविल लाइन को लिखा पत्र, हड़कंप

कोरबा। नगर निगम ने एक्सिस बैंक प्रबंधन पर 80 लाख गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। नगर निगम के एकाउंट से रकम गायब होने की खबर के बाद निगम के नमूने अफसरो के भी तोते उड़ गए है।

बता दें कि नगर निगम से कैश कलेक्शन के लिए एक्सिस बैंक के अफसर कैश काउंटर से रकम लेते थे। रकम को ले जाकर निगम के खाते में जमा करते थे। इस बीच निगम के एकाउंट अफसर और बैंक के अफसरो ने सांठगांठ करते हुए रकम निगम से ले जाकर खाते में जमा करने के बजाय अपने पास रख लेते थे। लंबे समय बाद नए आयुक्त आशुतोष पांडेय ने खाते की जानकारी ली तो खाते में गड़बड़ियां मिली। इसके बाद आयुक्त ने खाते के जांच के लिए निर्देश दिया। जांच में पता चला कि निगम से सीएमएस (Cash Management Services) का कर्मचारी लगभग 79 लाख रुपये की गड़बड़ी की है। रकम की गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही एक्सिस बैंक प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

एक्सिस बैंक के लिखाफ होगा एफआईआर दर्ज

 

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि निगम के खाते में जमा होने वाले खाते में 78 लाख कम जमा हुए है। जिससे कैश कलेक्शन करने वालो पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button