Coal Smuggling : कोरबा में सियासी बवाल…! जयसिंह अग्रवाल का मंत्री लखनलाल देवांगन पर रेत-कोयला माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप
'रेत, कोयला और डीजल तस्करों को मिल रहा संरक्षण
कोरबा, 18 जून। Coal Smuggling : छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार को उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब पूर्व राजस्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए।
जयसिंह अग्रवाल ने दावा किया कि कोरबा जिले में रेत, कोयला और डीजल के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन कथित तौर पर ऐसे तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान जयसिंह अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री का एक रिश्तेदार रेत के अवैध कारोबार में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेत माफियाओं का प्रभाव बढ़ा है और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में रेत, कोयला और डीजल की चोरी एवं तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और प्रशासन को इस दिशा में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
मंत्री पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार
समाचार लिखे जाने तक कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। प्रतिक्रिया मिलने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा।






