Featuredकोरबापुलिस

Korba: पॉम मॉल के अवैध पार्किंग पर यातायात टीम का प्रहार.. लगता था हर रोज जाम…

कोरबा।पॉम मॉल के अवैध पार्किंग पर यातायात टीम ने प्रहार करते हुए हटवा दिया है। मॉल के सामने के पार्किंग की वजह से हर रोज जाम लगता था। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए सड़क से मॉल संचालक के बेरिगेट को हटाकर आम लोगो के लिए बहाल किया गया।

 


बता दें कि सड़क लोगों के आने-जाने के लिए है न कि गाड़ियां खड़ी कर राहगीरों की मुसीबत बढ़ाने या सामान रखकर कारोबार के लिए।

 

 

यह बात कहते-कहते पुलिस-प्रशासन थक गई, पर लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में यातायात पुलिस की टीम ने शुक्रवार को एक बार फिर कार्यवाही का डंडा लेकर सड़क व्यवस्था के सुधार अभियान में उतरी। यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने शहर में निकली यातायात पुलिस ने मुख्य मार्ग के पॉम मॉल के समीप लगे बेरिगेट को हटाते हुए लगने वाले जाम को बहाल किया।

Related Articles

Back to top button