Featuredकोरबासामाजिक

Korba: कोरबा में एक सप्ताह से दहक रहा है कोयले का ढेर, आग और धूएं से खांस रहे हैं कुसमुंडा के स्थानीय लोग परेशान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में साउथ ईस्ट कोल लिमिटेड (SECL) कुसमुंडा खदान में पिछले एक सप्ताह से कोयले के ढेर में आग लगी हुई है। आग बुझाने के लिए कई टैंकर पानी खपाया जा चुका है। आग बुझाने के दौरान धुएं का गुबार भी उड़ता नजर आ रहा है।

SECL के अधिकारियों ने बताया कि आग को बुझाने के लिए विशेषज्ञों की टीम लगाई गई है, लेकिन आग को पूरी तरह से बुझाने में समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि आग के कारण कोयले की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, लेकिन इसका असर खदान के उत्पादन पर नहीं पड़ेगा।

 

आग पर काबू पाने संबंधित SECL के दमकल वाहन के अलावा आसपास पानी के जो स्रोत है, उससे भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन मंगलवार तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग के कारण उनके घरों में धुआं और कोयले की गंध आ रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button