रायपुर

Police Action : रायपुर के मौदहापारा में चाकूबाजी…! दो युवक घायल…इलाके में तनाव…पुलिस ने संभाला मोर्चा

तीन थानों की फोर्स मौके पर

रायपुर, 16 मार्च। Police Action : राजधानी के मौदहापारा इलाके में सोमवार शाम बाइक सवार दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, हमले में घायल युवकों की पहचान मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली के रूप में हुई है। वारदात के बाद घायल युवकों के परिजन और उनके समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

इसी दौरान दूसरी ओर से कथित रूप से रक्सेल गैंग से जुड़े कुछ लोग तलवार लेकर वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एहतियातन कदम उठाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर Deepak Mishra के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। तीन थानों की फोर्स को इलाके में लगाया गया है ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।

दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button