BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba: SECL जीएम ऑफिस के सामने SCC कंपनी के ड्राइवर-मजदूरों का धरना, ठेका कंपनी पर शोषण के आरोप

कोरबा। SECL मानिकपुर खदान में कार्यरत ठेका कंपनी SCC सर्वमंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ड्राइवर और मजदूर अपने वाजिब हक और मांगों को लेकर शुक्रवार को जीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा लंबे समय से उनका शोषण किया जा रहा है और कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

धरने पर बैठे मजदूरों का कहना है कि उन्हें न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम, छुट्टी और सुरक्षा उपकरणों जैसी मूल सुविधाएं तक नहीं दी जा रही हैं। इसके अलावा ठेका कंपनी के कुछ अधिकारियों पर गाली-गलौज और दबाव डालने के भी आरोप लगाए गए हैं।

मजदूरों ने SECL प्रबंधन से मांग की है कि ठेका कंपनी की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हो सके। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, SECL अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी ली है और मजदूरों से बातचीत कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button