कोरबा

Murder Case : कोरबा के गनियारी गांव में हत्या से सनसनी…! घर के आंगन में मिला युवक का शव

गांव में दहशत

कोरबा, 05 जनवरी। Murder Case : जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। गांव निवासी नंदकुमार पटेल की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी आज सुबह उस समय मिली, जब उनका शव घर के आंगन में पड़ा मिला।

परिजनों के अनुसार नंदकुमार पटेल के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) बरामद की है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक के साथ दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button