राजनीतिछत्तीसगढ़

CG Politics : भाजपा के 12 कार्यकर्ता हुए पार्टी से निष्कासित

जगदलपुर। भाजपा ने नगर निगम चुनावों में बगावत करने वाले 12 कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता के चलते छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया था, समझाइश के बाद भी नहीं माने।

वहीं अनुशासन तोड़ने और पार्टी से बगावत करने को लेकर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जगदलपुर के इन सभी 12 कार्यकर्ताओं को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन का आदेश भी जारी किया गया है।

निष्कासित कार्यकर्ताओं की सूची:

गजेंद्र कुमार साहू (वार्ड नंबर 05)
उत्तम कुमार साहू (वार्ड नंबर 06)
करण बघेल (वार्ड नंबर 08)
कुबेर नाथ देवांगन (वार्ड नंबर 09)
मानीकराम नाग (वार्ड नंबर 14)
चंद्रभान नागवंशी (वार्ड नंबर 16)
चिंतामणि सोनी (वार्ड नंबर 22)
राम कुमार मंडावी (वार्ड नंबर 32)
रुतरानी दास (वार्ड नंबर 34)
रामू कश्यप (वार्ड नंबर 41)
गायत्री सोनी (वार्ड नंबर 43)
धनसिंग नायक (वार्ड नंबर 46)

Related Articles

Back to top button