Featuredकोरबाक्राइमपुलिस

korba transporter : कोरबा के ट्रांसपोर्टर रायगढ़ में गिरफ्तार.. कोयला अफरा तफरी का कर रहे थे कारोबार…

कोरबा। korba transporter: कोरबा के दो ट्रांसपोर्टर सहित चार लोगो को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी फ्रेस कोयला को बेचकर कोयला डस्ट को अडानी पॉवर में सप्लाई कर रहे थे। शिकायत के बाद ट्रक ड्राइवर और वाहन मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बात दें कि एशिया की शान कहे जाने वाले कोयला खदानों से कोयला अफरा- तफरी का कम होने का नाम नही ले रहा है । ताजा मामला रायगढ़ पॉवर प्लांट का है जहां सिक्युरिटी गार्ड धर्मेन्द्र पाठक की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने मिलावट के खेल में शामिल दो ड्राइवर और दो ट्रक मालिकों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, कुसमुंडा कोरबा एरिया से आने वाले कोयले को ट्रक ड्रायवरों ने अपने मालिकों के साथ मिलकर डिपो में अनलोड कर अच्छी क्वालिटी के कोयले को बेचा और मिलावट किए गए डस्ट कोयले को अडानी प्लांट में पहुंचाया।

घटना की जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए.सी. 4037 (वजन 31.270 टन) और सीजी 12 बी.पी. 8610 (वजन 37.450 टन) से कोयला लाया जा रहा था। ट्रक ड्रायवर बबलू नितिन लकड़ा और श्रवण कुमार ने अपने ट्रक मालिकों ओमी साहू और यश शुक्ला के कहने पर उरगा (कोरबा) के पास जीपीएस डिवाइस निकालकर कार में लगा लिया और अच्छे क्वालिटी के कोयले को कोयला डिपो चांपा में बेचकर मिलावट वाला कोयला प्लांट में पहुंचा दिया। सिक्युरिटी जांच के दौरान यह घोटाला पकड़ा गया, जिसमें ड्रायवरों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने मालिकों के निर्देश पर यह मिलावट की। आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में अप.क्र. 239/2024 धारा 316(3), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर पुसौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है ।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

 

1. श्रवण कुमार पिता बाबूराम भुइयां उम्र 22 वर्ष निवासी चाटीन पो. थाना छतरपुर जिला पलामू झारखंड
2. बब्लू नितिन लकड़ा पिता ज्योति लकड़ा उम्र 28 वर्ष निवासी दीपिका वार्ड क्रमांक 11 शांति नगर कोरबा
3. ओमी साहू पिता खेमलाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी रविशंकर शुक्ल नगर कोरबा चौकी मानिकपुर जिला कोरबा
4. यश शुक्ला पिता शैलेन्द्र शुक्ला उम्र 23 वर्ष निवासी चकरभाठा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर, वर्तमान में सीएसईबी कॉलोनी, चौकी सीएसईबी, थाना कोतवाली कोरबा, जिला कोरबा

Related Articles

Back to top button