Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

CG News: कांग्रेस विधायक दल की बैठक सरकार को घेरने का प्लान तैयार, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले-सरकार को सड़क से सदन तक घेरेंगे,धर्मांतरण-कानून, धान खरीदी, वोट कटने का मुद्दा उठाएंगे

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट से पहले सोमवार शाम कांग्रेस भवन में घंटों चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक सरकार को घेरने का प्लान तैयार हुआ। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि, जनहित के मुद्दों पर सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरने रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि, साय सरकार का तीसरा बजट दुर्गति का होगा।

CG News: महंत ने कहा कि, कोर्ट में मामला होने के बाद सरकार धर्मांतरण को लेकर कानून ला रही है। उसका हम विरोध करेंगे। डॉ महंत ने कवासी लखमा को सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को धन्यवाद दिया।

 

CG News: कांग्रेस को इस बात की चिंता है कि, सरकार एक तरफ नक्सलियों को सफाया कर रही है, लेकिन वहां का विकास कौन करेगा। सरकार या बड़े उद्योगपति। इसमें कैसे आंदोलन करना, इसको लेकर राजनीति बना रहे हैं।

 

CG News: नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि, धान खरीदी की व्यवस्था में इस बार जितनी गड़बड़ी और लापरवाही देखने को मिली, वो पहले कभी नहीं दिखी। इस मामले को सदन में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि, SIR में वोट कटने के मामले को भी उठाएंगे। टारगेट कर वोट कटे गए हैं।

 

CG News: 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा सत्र

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा। 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार का तीसरा बजट होगा। कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के दौरान तीन प्रमुख विधेयक पेश किए जाएंगे। जिनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक-2026 प्रमुख है।

यह विधेयक 1968 के पुराने कानून को बदलकर जबरन मतांतरण पर कठोर सजा का प्रावधान करेगा। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, सत्र के लिए कुल 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें 1,437 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 112 याचिकाओं पर भी विचार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button