FeaturedBreakingराजनीति

Korba Breaking : भाजपा ने कर ली जीत के जश्न की तैयारी.. कोरबा से संजू देवी राजपूत जीत की ओर अग्रसर ,छनकर तैयार हुई जलेबी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है, जहां भाजपा ने 10 में से 10 नगर निगमों में बढ़त बना ली है। वहीं, कई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर भी भाजपा प्रत्याशी विजयी हो चुके हैं। भाजपा की बढ़त को देखते हुए जिला कार्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जश्न के लिए 10 हजार लड्डू, 3 हजार गुलाब जामुन और 1 हजार से अधिक बालूशाही तैयार की गई हैं।

रायपुर नगर निगम में भाजपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भाजपा ने रायपुर नगर निगम में ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है और उनकी जीत पक्की है। बता दें मीनल चौबे 22 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है और कार्यालय पर ताला लगा हुआ है।

नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव परिणाम
धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायतों में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।
सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।

 

कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा के सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। यह सीट महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विधानसभा क्षेत्र है।

Related Articles

Back to top button