FeaturedBreakingछत्तीसगढ़पुलिस

Breaking: IPS अफसरो का हुआ तबादला.. श्वेता सिन्हा बनीं रायपुर ग्रामीण SP, शशि मोहन को रायगढ़ और…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी रायपुर के आधे हिस्से में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया जा रहा है, जो 23 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। इस संबंध में गृह विभाग ने बुधवार शाम आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य सरकार ने IPS संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं IPS श्वेता सिन्हा ( Shweta Sinha) को रायपुर ग्रामीण जिले की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई व्यवस्था के तहत रायपुर जिले की पुलिस व्यवस्था को दो हिस्सों में बांटा गया है।

 

21 थाने पुलिस कमिश्नर के अधीन रहेंगे

12 थाने एसपी सिस्टम के तहत संचालित होंगे

यह मॉडल मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में लागू कमिश्नरेट सिस्टम से प्रेरित है, जहां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिसिंग अलग-अलग तरीके से संचालित की जाती है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बदलाव का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में त्वरित निर्णय, बेहतर कानून व्यवस्था और पुलिस को अधिक अधिकार देना है। वहीं ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक एसपी सिस्टम जारी रहेगा।
बताया जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल में दिव्यांग पटेल और लाल उमेंद्र सिंह को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनकी पोस्टिंग को लेकर अलग से आदेश जारी किए गए हैं।

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद रायपुर पुलिस को कई मामलों में सीधे निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा, जिससे अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button