Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला आंगनबाड़ियों का समय बदला, केवल 4 घंटे चलेगी आंगनबाड़ी, नोट कर लें टाइम

रायपुर। Anganwadi timings changed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया है। महिला बाल विकास विभाग ने 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 7ः00 बजे से 11:00 बजे तक किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इस अवधि में केंद्रों का संचालन 6 घंटे की बजाय 4 घंटे ही संचालित रहेंगे। जिससे बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके।

Anganwadi timings changed in Chhattisgarh: निर्देश के अनुसार ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद 1 जुलाई 2025 से आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक पुनः 6 घंटे के लिए संचालित किए जाएंगे। नौनिहालों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में परिवर्तन किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button