BreakingFeaturedकोरबा

KORBA BREAKING: शारदा विहार में पेट्रोल टंकी के पास ‘सरकारी चावल’ का खेल… और खाद्य विभाग गहरी नींद में!

कोरबा। Government Rice Scam in Korba शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास इन दिनों सरकारी चावल की खुली हेरा-फेरी का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरानी की बात यह है कि पूरा मामला खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार खाद्य विभाग मानो आंख मूंदकर बैठा है।

Government Rice Scam in Korba सूत्रों के मुताबिक, गरीबों के हक का राशन खुले बाजार में ऊंची दाम पर बेचा जा रहा है और गरीबों को समय पर राशन नही मिल पा रहा है। सवाल यह है कि जब सब कुछ सरेआम हो रहा है, तो क्या विभाग को इसकी भनक तक नहीं… या फिर सब कुछ देखकर भी अनदेखा किया जा रहा है?

स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि जिनके लिए सरकार योजनाएं चला रही है, उनका हक बीच रास्ते में ही “गायब” हो रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी शायद अभी भी “निरीक्षण” के सही समय का इंतजार कर रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर खाद्य विभाग की नींद कब टूटेगी? या फिर यह खेल ऐसे ही चलता रहेगा और गरीबों का निवाला यूं ही गायब होता रहेगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button