छत्तीसगढ़
Salary Increased : छत्तीसगढ़ के इस कर्मचारी को मिली बड़ी सौगात…! वेतन और यात्रा भत्ता बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला
वर्षों से लंबित मांगों पर सुनवाई
क्या मिलेगा कर्मचारियों को?
- बढ़ा हुआ मासिक वेतन (पारिश्रमिक)
- यात्रा भत्ते (टीए/डीए) में वृद्धि
- मानवीय दृष्टिकोण से लिया गया निर्णय, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक संबल मिलेगा
- सम्मानजनक कार्य परिवेश की दिशा में एक सकारात्मक कदम
वर्षों से लंबित मांगों पर सुनवाई
प्लेसमेंट कर्मचारियों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी। शासन के इस निर्णय से उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ आत्मसम्मान की भी अनुभूति होगी। इस फैसले को लेकर कर्मचारियों में खुशी की लहर है। क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। यह फैसला केवल वेतन बढ़ोतरी नहीं, बल्कि उनके जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक गंभीर प्रयास है।”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रशंसा
इस फैसले को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनहित केंद्रित नेतृत्व की एक और मिसाल माना जा रहा है। संविदा और प्लेसमेंट कर्मियों को लेकर उनकी सरकार की सहानुभूतिपूर्ण नीति स्पष्ट रूप से सामने आई है। इस निर्णय से हजारों प्लेसमेंट कर्मचारियों को न सिर्फ आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि वे अपने कार्यस्थल पर और अधिक प्रेरित और सम्मानित महसूस करेंगे। यह कदम छत्तीसगढ़ सरकार के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है, जहां हर कर्मचारी को विकास प्रक्रिया का भागीदार माना जाता है।पुराने और नए वेतन की तुलनात्मक सूची
| क्रम | पदनाम | पुराना वेतन (₹) | नया वेतन (₹) |
|---|---|---|---|
| 1 | सहायक अभियंता | ₹33,000 | ₹40,840 |
| 2 | उप अभियंता | ₹22,000 | ₹25,780 |
| 3 | डाटा एंट्री ऑपरेटर / स्टेनो / रजिस्ट्रार | ₹17,000 | ₹20,900 |
| 4 | मैकेनिक / इलेक्ट्रीशियन | ₹15,000 | ₹18,420 |
| 5 | कार्यालय सहायक | ₹12,000 | ₹14,200 |
| 6 | वाहन चालक | ₹12,000 | ₹14,200 |
| 7 | हेल्पर / सफाईकर्मी आदि | ₹10,000 | ₹11,360 |






