Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

Sex racket: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश,ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 3 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

Sex racket: जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बोधघाट थाना क्षेत्र के तेतरखूंटी में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर पुलिस ने छापेमारी कर 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Sex racket: पुलिस को शिकायत मिली थी कि तेतरखूंटी में एक किराए के मकान में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने एएसपी और सीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने जांच शुरू की और एक पॉइंटर को नियुक्त किया, जिसने आरोपी युवती से फोन पर संपर्क किया।

Sex racket: फोन पर बातचीत के दौरान युवती, जिसने अपना नाम कविता साहू बताय और कहा कि वह तेतरखूंटी में सेक्स के लिए लड़की उपलब्ध करा सकती है और 1,500 रुपए देना होगा। इसके बाद पॉइंटर ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर 1,500 रुपए दिए। सौदा पक्का होने पर पॉइंटर ने इशारा किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा।

Sex racket: छापेमारी के दौरान मकान में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तीन महिलाएं—कविता साहू उर्फ मानसी, पूजा नाग उर्फ मोना, केश कुमारी उर्फ किरण कोर्राम उर्फ मान्या और दो पुरुषों—प्रवीण एपी और विपिन एमजी को हिरासत में लिया। महिला पुलिस अधिकारियों गोदावरी नागवंशी और सुजाता डोरा ने पूछताछ की, जिसमें मुख्य आरोपी कविता साहू ने स्वीकार किया कि वह पूजा नाग और केश कुमारी को देह व्यापार के लिए अपने पास रखती थी। प्रवीण और विपिन नियमित ग्राहक थे।

Sex racket: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,500 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया। पर्याप्त सबूतों के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ बोधघाट थाने में पीटा एक्ट की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को शनिवार को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button