गरियाबंद, 16 फरवरी। Naxal Activity : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों द्वारा डम्प किया गया जखीरा जिला पुलिस बल की ई 30 आप्स टीम ने बरामद किया है। यह सफलता मैनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेगोबरा के सातपारी पहाड़ी से मिली।
इस बरामदगी में नक्सलियों से जुड़ी बड़ी सामग्री और आपत्तिजनक सामग्री शामिल बताई जा रही है, जिसे पुलिस टीम ने सावधानीपूर्वक बरामद किया। इस कार्यवाही से नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ी चोट पहुंची है और पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस के अनुसार, यह अभियान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रियता को कम करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। जिला पुलिस बल द्वारा इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जो नक्सलियों के खिलाफ निरंतर चल रहे अभियान का हिस्सा है।