Featuredक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

CG NEWS : महिला ASI का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल, पीड़ित ने SP से की शिकायत

बिलासपुर:- जिले में एक महिला एएसआई द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से की है. शिकायतकर्ता के अनुसार, सिविल लाइन थाने में पदस्थ एएसआई संतरा चौहान ने उनके खिलाफ दर्ज मामले में चालान पेश करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. इस रिश्वत की मांग को लेकर पीड़ित ने एक माह पहले ही एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई थी. ब्यूरो के अधिकारियों ने शिकायत की जांच करने के लिए पर्याप्त सबूत प्रस्तुत करने की बात कही थी और पीड़ित को रिश्वत की मांग का वीडियो या ऑडियो सबूत बनाकर लाने को कहा था.

 

 

पीड़ित ने रिकॉर्ड वीडियो किया पेश

इसके बाद, पीड़ित ने एएसआई संतरा चौहान का रिश्वत मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे एंटी करप्शन ब्यूरो के समक्ष पेश किया. हालांकि, ब्यूरो की ओर से तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़ित निराश हुआ. अंततः उसने अपनी शिकायत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से लिखित की और एएसआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. शिकायत पत्र में पीड़ित ने बताया कि एएसआई संतरा चौहान द्वारा इस प्रकार की अवैध मांग से न्याय प्रक्रिया बाधित हो रही है और उनके अधिकारों का हनन हो रहा है. इस गंभीर मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है, ताकि पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके.

पुलिस अधीक्षक ने दिया जांच का आदेश

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आदेश दिया है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-निवारण के प्रति प्रतिबद्धता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. जनता अब इस मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रही है.

Related Articles

Back to top button