Uncategorized

Breaking : पाली रेंजर के हत्थे चढ़ा हिरण तस्कर.. बरामद हुई ये चीजें, हड़कंप…

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले पाली रेंज में हिरण की तस्करी करने के मामले में रेंजर की टीम ने एक युवक को धर दबोचा है। पकड़े गए तस्कर के बाद वन्य जीव प्राणियों की तस्करी करने वालो में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि पाली पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जंगल के हिरण की तस्करी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास हिरण के खाल और सिंग मिलने की बात कही का रही है। बहरहाल तस्करी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद तस्करी में जुड़े रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button