BreakingFeaturedकोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

Korba ..जब पायलट हुआ गायब .. और सीएम करना पड़ा इंतजार…

कोरबा। शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय जायसवाल समाज के कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होकर वापस हेलीपेड पहुंचे तो पायलट नदारत था। कुछ मिनटों के लिए हेलीपेड ग्राउंड टेंशन भरा माहौल रहा। कहा तो यह भी जा रहा है कि पायलट के नदारद होने की घटना को लेकर स्वस्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल काफी परेशान नजर आ रहे थे।

बता दें कि कटघोरा के सीएम कार्यक्रम के बाद जब प्रदेश के मुखिया वापस अपने उड़नखटोला पहुंचे तो पायलट गायब था। पायलट के नदारद होने से सीएम को इंतजार करना पड़ा। हालांकि कुछ पल के बाद पायलट हाजिर हो गया और वापस निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। ये बात अलग है कि पायलट के गायब होने की सूचना आग की तरह फैली और हेलीपेड ग्राउण्ड का माहौल कुछ मिनट के लिए टेंशन भरा था।

Related Articles

Back to top button