रायपुर

Tax Collection : बड़ी खबर…! 7 व्यावसायिक परिसर सील…पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन पर 45 लाख से अधिक का बकाया…अन्य डिफॉल्टरों की सूची यहां देखें

बकायादारों पर कुल ₹71 लाख 1 हजार 56 रुपये का बकाया

रायपुर, 03 जनवरी। Tax Collection : रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक–8 के राजस्व विभाग ने वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 7 बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके 7 व्यवसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया है। यह कार्रवाई डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर की गई।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार तथा उपायुक्त राजस्व जागृति साहू, जोन-8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल ने किया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक खगेंद्र सोनी, रामकुमार अवसर एवं चंदन रगड़े उपस्थित रहे।

पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन सीलबंद

संत रविदास वार्ड क्रमांक–70, रायपुरा स्थित पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन पर 45 लाख 99 हजार 952 रुपये का बकाया नगर निगम को अदा नहीं किए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से सीलबंद किया गया। यह जोन-8 का सबसे बड़ा बकायेदार है।

अन्य बड़े बकायेदारों पर भी कार्रवाई

वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक–1 सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित अन्य व्यवसायिक परिसरों पर भी कार्रवाई की गई। इनमें-

  • ₹5,23,112– प्रीतम सिंह
  • ₹2,23,160– अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार नवानी
  • ₹4,46,911– हरवंश सिंह, महेन्द्र सिंह, सुरजीत कौर
  • ₹18,17,223– राहुल धारीवाल
  • ₹1,39,493– आदिल खान
  • ₹10,10,705– देवीलाल शर्मा शामिल हैं।

कुल 71 लाख से अधिक का बकाया

इन सभी 7 बड़े बकायादारों पर कुल ₹71 लाख 1 हजार 56 रुपये का बकाया नगर निगम रायपुर जोन-8 राजस्व विभाग पर शेष है। बकाया राशि की वसूली के लिए नियमानुसार यह सीलबंदी की कार्रवाई अभियानपूर्वक की गई। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button