Featuredकोरबासामाजिक

Korba : नोटरी सह अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद पांडेय को मातृ शोक

कोरबा, छत्तीसगढ़, 22 दिसंबर। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं पूर्व प्राचार्य स्व. विद्याधर पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती गुलाब पाण्डेय का आकस्मिक निधन हो गया। वे नोटरी एवं अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, निवासी मुरारका गली, कोरबा की माता थीं।
उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई। श्रीमती गुलाब पाण्डेय अपने सरल स्वभाव और पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती थीं।
पुत्र राजेन्द्र पाण्डेय ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार 23 दिसंबर 2025 को ग्रेटर नोएडा में संपन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button