छत्तीसगढ़

School Complaint : जांजगीर-चांपा के सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत का आरोप…ग्रामीणों ने मांगी FIR

बच्चों ने परिजनों को बताई घटना


जांजगीर-चांपा, 31 जुलाई। School Complaint : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के डोंगा-कोहरोद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अभिभावकों और ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल समय के दौरान प्रधान पाठक बच्चों की मौजूदगी में अनुचित अवस्था में बैठे रहते थे तथा मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते और अशोभनीय व्यवहार करते थे। इन आरोपों के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

बच्चों ने परिजनों को बताई घटना

ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चों ने अपने परिजनों को प्रधान पाठक की कथित हरकतों की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचे।

ग्रामीणों का दावा- वीडियो किया रिकॉर्ड

ग्रामीणों का दावा है कि उन्हें देखते ही प्रधान पाठक जल्दबाजी में कपड़े बदलने लगे। उनका कहना है कि इस दौरान की घटना का वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया है। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

FIR और निलंबन की मांग

घटना से नाराज ग्रामीण और अभिभावक पामगढ़ थाना पहुंचे और प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच, तत्काल निलंबन और आरोप सही पाए जाने पर कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

फिलहाल संबंधित आरोप शिकायत के आधार पर लगाए गए हैं। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button