छत्तीसगढ़

Naxalite Surrender : बड़ी खबर…! तीन माओवादियों ने किया सरेंडर…हथियारों के साथ मुख्यधारा में वापसी

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता

पखांजूर, 28 मार्च। Naxalite Surrender : परतापुर थाना क्षेत्र में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। तीन सक्रिय माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

सरेंडर करने वालों में राधिका कुंजाम, संदीप कड़ियाम और रैनू पद्दा शामिल हैं, जिन्होंने हथियारों के साथ मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

हथियारों के साथ सरेंडर

आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने कुल 3 हथियार जमा किए, जिनमें 02 नग SLR राइफल, 01 नग .303 राइफल शामिल है। तीनों कैडरों ने नक्सलवाद से नाता तोड़ते हुए शांतिपूर्ण जीवन अपनाने और पुनर्वास योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया।

पुलिस की अपील

राकेश कुमार कुर्रे (ASP पखांजुर) ने अन्य नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि, आत्मसमर्पण और पुनर्वास का विकल्प अभी खुला है। यह मौका सीमित समय के लिए है। नक्सली हिंसा छोड़कर सामान्य और सम्मानजनक जीवन अपनाएं।

यह सरेंडर साफ संकेत देता है कि, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मुख्यधारा में लौटने की प्रक्रिया तेज हो रही है। सरकार की पुनर्वास नीति का असर दिख रहा है।पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आत्मसमर्पण करने वालों को सरकारी योजनाओं के तहत पूरी सहायता दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button