Breaking : CSPGCL के एमडी तीन दिवसीय कोरबा दौरे पर, बिजली संयंत्रों और मेगा परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा… पढ़ें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
कोरबा। CSPGCL MD Korba Visit छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) के प्रबंध निदेशक (एमडी) 25 से 27 जून 2026 तक तीन दिवसीय दौरे पर कोरबा और रायगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे कोयला खदान, ताप विद्युत संयंत्रों, निर्माणाधीन परियोजनाओं और ऐश बंड का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे। एमडी के इस दौरे को बिजली उत्पादन परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
25 जून (गुरुवार)
सुबह 7:00 बजे रायपुर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान।
दोपहर 12:00 बजे रायगढ़ कलेक्टर के साथ बैठक।
दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक गारे पेलमा सेक्टर-3 कोल माइंस का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक।रात्रि विश्राम एचटीपीएस, कोरबा।
26 जून (शुक्रवार)
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एचटीपीएस, कोरबा पश्चिम में संयंत्र एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं (4×210 मेगावाट, 4×500 मेगावाट और 2×660 मेगावाट) का निरीक्षण एवं समीक्षा।
शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक एचटीपीएस के ऐश बंड का निरीक्षण।रात्रि विश्राम एचटीपीएस, कोरबा पश्चिम।
27 जून (शनिवार)
सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक डीएसपीएम, कोरबा पूर्व की 2×250 मेगावाट इकाइयों का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक।
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक डीएसपीएम के ऐश बंड का निरीक्षण।
शाम 5:00 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान।
दौरे के दौरान रायपुर मुख्यालय से सिविल प्रोजेक्ट, संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) तथा परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। एमडी परियोजनाओं की प्रगति, उत्पादन क्षमता, निर्माण कार्यों और संचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।



