BREAKING: कोरबा में बाउंड्री वॉल ढही, डेढ़ साल का मासूम गंभीर… जेसीबी के धक्के से हुआ बड़ा हादसा

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। KORBA NEWS शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली के पीछे लक्ष्मण बन तालाब के पास निर्माणाधीन फ्लैट की पक्की बाउंड्री वॉल का हिस्सा अचानक ढह गया। मलबे में दबकर एक डेढ़ वर्षीय मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

KORBA NEWS प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 6 बजे फ्लैट के पिछले हिस्से में जेसीबी से मलबा और रेत हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी का धक्का बाउंड्री वॉल में लग गया, जिससे लंबी और ऊंची दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। दीवार पर कंटीले तार भी लगे थे, जिससे हादसा और खतरनाक हो गया।
हादसे के वक्त पास से गुजर रहे और आसपास खेल रहे लोग अचानक इसकी चपेट में आ गए। मलबे में दबने से स्थानीय निवासी डेढ़ वर्षीय धनेश कर्ष, संजू कर्ष (20) और विशाल यादव (18) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मासूम को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दीवार गिरने से एक मोटरसाइकिल और पास में खड़ी सवारी ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और निर्माण कार्य की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

Share This Article