भाजयुमो नेता पर गंभीर आरोप: भाई के साथ मिलकर युवती की बेरहमी से पिटा, FIR दर्ज

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता सोनू राजपूत और उसके भाई मोनू राजपूत पर युवती के साथ मारपीट और गुंडागर्दी का गंभीर मामला सामने आया है। शनिवार रात गंज थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों भाइयों ने मिलकर युवती रानी गुप्ता को बुरी तरह पीट दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान सोनू और मोनू ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे रानी को सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि दोनों ने पीड़िता के घर पर पथराव भी किया। घटना के बाद घायल रानी गुप्ता ने गंज थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article