यूपीUncategorized

Hoarding on the road: बिना शर्ट, सड़क के होर्डिंग पर लटककर पुशअप करने लगा शख्स! अब पुलिस लेगी खबर

न्यूज डेस्क। Hoarding on the road: सोशल मीडिया पर लोगों की कई अजीबोगरीब हरकतें वायरल होती रहती हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों यूपी के अमेठी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक युवक को खतरों का खिलाड़ी बनने का ऐसा शौक चढ़ा कि वह सड़क किनारे लगे होर्डिंग से लटककर पुशअप करने लगा.

आजकल लोग वायरल होने के लिए कुछ भी अजीब हरकत करने से बाज नहीं आ रहे हैं. लोग खतरनाक जगहों पर जाकर जान जोखिम में डाल रहे हैं और रील बनाने में लगे हुए हैं. कई लोग अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए खतरनाक स्टंट करते भी दिख जा रहे हैं.

Hoarding on the road:

ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यहां एक युवक ने सड़क किनारे खड़े किलोमीटर के कई फीट ऊंचे बड़े से होर्डिंग से लटककर पुशअप करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है.

इंटरनेट पर यह रील काफी वायरल हो रहा है. रील में दिखाई दे रहा है कि लड़का अपनी शर्ट उताकर उतनी ऊंचाई पर लटका हुआ है और पुशअप कर रहा है. खतरों के खिलाड़ी बनकर इस तरह के स्टंट करने वाले लड़के की अब परेशानी बढ़ सकती है.

अब पुलिस करेगी कार्रवाई

युवक ने खुद को वायरल करने के लिए ऐसे स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर तो जरूर डाल दिया, लेकिन अब अमेठी पुलिस के नजर में भी यह मामला आ गया है. अमेठी पुलिस ने इस वीडियो के नीचे एक्स पर पोस्ट किया है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, जांच के बाद स्टंट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button