Maruti Suzuki Showroom : भिलाई के मारुति शोरूम में हाईवोल्टेज ड्रामा…! महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंकी स्याही…थप्पड़ और लात भी मारी…VIDEO जमकर हो रहा है वायरल

News Power Zone
2 Min Read
Maruti Suzuki Showroom

भिलाई, 24 मई। Maruti Suzuki Showroom : नेहरू नगर स्थित मारुति सुजुकी शोरूम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे कंपनी के CEO का महिला कर्मचारियों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही CEO ऑफिस के भीतर पहुंचे, एक महिला कर्मचारी ने उनके चेहरे और शर्ट पर स्याही फेंक दी। इसके बाद मामला और गरमा गया। वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी CEO को थप्पड़ और लात मारते हुए दिखाई दे रही है, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी बीच-बचाव करते नजर आए।

महिला कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, शोरूम की तीन से चार महिला कर्मचारियों ने CEO के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि CEO का व्यवहार लंबे समय से महिला स्टाफ के प्रति ठीक नहीं था और कई कर्मचारी इससे परेशान थीं।

घटना के दौरान मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। ऐसे में पुरुष पुलिस अधिकारी ही स्थिति को संभालने और महिला को शांत कराने की कोशिश करते दिखाई दिए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने CEO को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच CSP स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भिलाई में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article