कोरबा।कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी, एसईसीएल, बाल्को अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने एसईसीएल कॉलोनी 15 ब्लॉक, पंप हाउस सहित अन्य कॉलोनियों में लंबे समय से नालियों की साफ-सफाई, कचरे का उठाव नहीं होने की शिकायत पर एसईसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया कि कॉलोनियों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने इस संबंध में एसईसीएल कोरबा महाप्रबंधक सहित अन्य क्षेत्र के महाप्रबंधकों को निर्देषित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बाल्को सहित अन्य उपक्रमों द्वारा आईटी कॉलेज के शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के संबंध में किए गए एमओयू का पालन कराने के निर्देश दिए।
Related Articles
Korba News: 12 जुलाई को होगी सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा, 2205 अभ्यर्थी होंगे शामिल
2 hours ago
Korba Politics: 11 एल्डरमेन ने ली शपथ, नगर निगम परिषद हुई पूर्ण, अब समितियों के गठन और राजनीतिक समीकरणों पर नजर
6 hours ago




