छत्तीसगढ़
Naxalite Cadres Surrender : बस्तर में शांति की राह…! 21 नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक…AK-47 सहित 18 हथियार किए पुलिस के हवाले…यहां देखें List
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
कांकेर, 26 अक्टूबर। Naxalite Cadres Surrender : बस्तर रेंज में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के लगातार अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। रविवार को कांकेर जिले में 21 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों के पास से कुल 18 हथियार बरामद किए गए हैं।
यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘पूना मार्गेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ के तहत हुआ है, जो नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति, विश्वास और विकास स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी केशकाल डिवीजन (नॉर्थ सब-जोनल ब्यूरो) के कुएमारी/किसकोडो एरिया कमेटी से जुड़े हुए थे। इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल है, जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा है।
इन 21 कैडरों में-
- 4 डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर (DVCM)
- 9 एरिया कमेटी मेंबर (ACM)
- 8 पार्टी सदस्य शामिल हैं।
- 03 एके-47 राइफलें
- 04 एसएलआर राइफलें
- 02 इंसास राइफलें
- 06 .303 राइफलें
- 02 सिंगल शॉट राइफलें
- 01 बीजीएल (BGL) हथियार



