बिलासपुर

Gas Cylinder Blast : बिलासपुर से बड़ी खबर…! फ्रिज में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग…महिला की जिंदा जलकर मौत…यहां देखें VIDEO

कुछ दिन पहले ही हुई थी मुंहबोले भाई की मौत

बिलासपुर, 16 मार्च। Gas Cylinder Blast : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार देर रात फ्रिज में हुए ब्लास्ट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला जया अग्रवाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह इलाके में साईं मंदिर के पीछे की है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल आए।

अचानक हुआ धमाका, मच गया हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं। रविवार देर रात अचानक घर में रखे फ्रिज में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे मकान में आग फैल गई।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर में लगी आग देखकर घबरा गए। लोगों ने पार्षद दिलीप पाटिल की मदद से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

दमकल और पुलिस ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद जब घर के अंदर तलाशी ली गई तो जया अग्रवाल बुरी तरह झुलसी हालत में मिलीं। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया गया है।

जांच में सामने आया फ्रिज ब्लास्ट

शुरुआत में लोगों को लगा कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है, लेकिन जांच में सामने आया कि हादसा फ्रिज में ब्लास्ट होने से हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कुछ दिन पहले ही हुई थी मुंहबोले भाई की मौत

स्थानीय पार्षद दिलीप पाटिल के अनुसार, जया अग्रवाल के मुंहबोले भाई की कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें इलाज के लिए पहले बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में अभी क्रियाकर्म चल ही रहा था कि इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस का बयान

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर (Gas Cylinder Blast) के पीछे एक मकान में ब्लास्ट की सूचना मिली थी। पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घर की तलाशी के दौरान महिला का शव मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button