Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, बटालियन मुख्यालय में मचा हड़कंप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से बटालियन मुख्यालय में हड़कंप मच गया। यह दुखद घटना गुरुवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के पातरपारा स्थित 199 बटालियन मुख्यालय में हुई। हेड कांस्टेबल पवन कुमार, जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले के निवासी थे, अपनी सर्विस राइफल से टॉवर मोर्चा नंबर 02 पर ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे की है, जब पवन कुमार बटालियन मुख्यालय के टॉवर मोर्चा नंबर 02 पर ड्यूटी पर तैनात थे। घायल अवस्था में पवन कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल पवन कुमार हरियाणा के रेवाड़ी जिले के निवासी थे।

मामले की सूचना मिलने पर भैरमगढ़ थाना पुलिस मर्ग पंजीबद्ध कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button