Breaking

Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले…! क्रमवार यहां देखें

रायपुर, 21 जनवरी। Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

प्रमुख निर्णय:

  1. छत्तीसगढ़ आबकारी नीति 2026-27 का अनुमोदन मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2026-27 को मंजूरी दी और संबंधित विभाग को इसके अनुषांगिक कार्यवाहियों के लिए अधिकृत किया।
  2. नवा रायपुर में उच्च कोटि का शैक्षणिक संस्थान मंत्रिपरिषद ने एसव्हीकेएम (SVKM) को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-18 में लगभग 40 एकड़ भू-खण्ड 90 वर्षों के लिए लीज पर आबंटित करने की स्वीकृति दी।
    • SVKM वर्ष 1934 से शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत है और वर्तमान में 30 शैक्षणिक संस्थान चला रहा है, जो एक लाख से अधिक छात्रों को प्री-प्राइमरी से डॉक्टोरल स्तर तक शिक्षा प्रदान करता है।
    • वर्ष 2025 में इसे NIRF यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 52वां स्थान प्राप्त हुआ।
    • नवा रायपुर में इस संस्थान के स्थापना से राज्य में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूती मिलेगी।
  3. नवा रायपुर में 04 नवीन उद्यमिता केन्द्र मंत्रिपरिषद ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के साथ एमओयू कर नवा रायपुर में चार नए उद्यमिता केन्द्रों की स्थापना का निर्णय लिया।
    • ये केन्द्र राज्य में आईटी/आईटीईएस उद्योग और तकनीकी स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करेंगे।
    • STPI के माध्यम से अगले 3-5 वर्षों में 133 डोमेन विशेष स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा।
    • राज्य सरकार द्वारा छात्रों, उद्यमियों और शोधकर्ताओं को ईएसडीएम उत्पादों के प्रोटोटाइप विकास में सहयोग प्रदान किया जाएगा।
  4. शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में लैब सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण मंत्रिपरिषद ने राज्य के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जाँच की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए।
इन फैसलों से राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्यमिता (Cabinet Meeting Ends) क्षेत्र में सुधार तथा आधुनिक सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button