BALCO Safety Park : बालको में ‘सेफ्टी पार्क’ का शुभारंभ…! 5000+ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा अभियान
इंटरैक्टिव सेफ्टी पार्क से बदलेगी सुरक्षा संस्कृति
बालकोनगर, 13 अप्रैल। BALCO Safety Park : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) ने अपने परिसर में एक अत्याधुनिक सेफ्टी पार्क का उद्घाटन किया है। यह पहल कंपनी की ‘सेफ्टी फर्स्ट’ संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस सेफ्टी पार्क में इंटरैक्टिव मॉडल, प्रैक्टिकल मॉड्यूल और विजुअल डिस्प्ले लगाए गए हैं, जिससे कर्मचारी आसानी से सुरक्षित कार्य प्रक्रियाओं को समझ सकें और अपनाएं।
5000+ लोगों तक पहुंचा अभियान
इस वर्ष के सेफ्टी मंथ की थीम सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” के तहत 5000 से अधिक कर्मचारी, बिजनेस पार्टनर, छात्र और स्थानीय समुदाय इस अभियान से जुड़े। खास बात यह रही कि इस अभियान का नेतृत्व महिला कर्मचारियों ने किया, जो कार्यस्थल पर उनकी बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व को दर्शाता है।
गेम्स और एक्टिविटी से सिखाई सुरक्षा
लोगों को जागरूक करने के लिए कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं, ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता। सेफ्टी क्विज। ‘कौन बनेगा सेफ्टी चैंपियन’। सांप-सीढ़ी और ‘हैजर्ड हंट’ गेम। इन गतिविधियों के जरिए सुरक्षा के संदेश को आसान और प्रभावी तरीके से समझाया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान
अभियान के दौरान, जिन कर्मचारियों और टीमों ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया, उन्हें ‘बेस्ट सेफ़्टी परफ़ॉर्मर’ और ‘सेफ़्टी चैंपियन’ जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
CEO का संदेश
कंपनी के CEO राजेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के प्रयास कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं।
इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित
सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए, BALCO को वर्ष 2026 में ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल के ‘इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड’ और Grow Care India के ‘प्लैटिनम अवार्ड’ (फायर एंड सेफ्टी) से सम्मानित किया गया है।



