Korba: छात्रावास अधीक्षिका को असिस्टेंट कमिश्नर ने जारी किया नोटिस..तीन दिवस के भीतर मांगा जवाब, नही तो…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के कन्या कन्या छात्रावास अधीक्षिका को ट्राइबल डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर ने शो कॉज नोटिस जारी किया है।

बता दें कि मंगलवार को वनांचल ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के 50 सीटर प्राथमिक स्तर अजजा कन्या आश्रम कटोरीनगोई में अध्ययनरत 3 बच्चियों की चक्कर खाकर गिरने एवं घटना के बाद बच्चियों के तत्काल उपचार कराने,उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना देने में विफल अधीक्षिका के विरुद्ध अब आदिवासी विकास विभाग के कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद बीमार बच्चियों को अस्पताल में अधिकारियों की देखरेख में उपचार कराने के बाद बुधवार को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने महिला अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रकरण के संदर्भ में 3 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है ,सन्तोषप्रद जवाब नहीं पाए जाने पर अधीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article