Featuredकोरबापुलिस

Korba: सुनालिया पुल के जाम पर प्लान पुलिसिया.. आउटर से ये लोग जाएंगे नया बस स्टैंड…

कोरबा। शहर के बीच सुनालिया चौक व स्वेता नर्सिंग होम के पास लग रहे बार -बार के जाम से निपटने यातायात पुलिस ने प्लान तैयार किया है। अब बस आउटर से होकर नया बस स्टैंड टीपी नगर जाएगी।

Oplus_131072

बता दें कि त्योहारी सीजन में सड़को पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुनालिया चौक से बसों की एंट्री को बंद कर दिया है। अब टीपी नगर नया बस स्टैंड जाने वाली सभी बसे दर्री रोड, तुलसीनगर से होते टीपी नगर नया बस स्टैंड पहुंचेगी।

 

वाहन चालकों के साथ यातायात पुलिस भी त्रस्त

 

शहर में कई स्थानों पर लगातार जाम की स्थिति निर्मित रहती है। अधिकांश चौक चौराहे पर हर पांच मिनट बाद वाहनों की कतार लग रही है। इसमें लोगों का फंसना आम बात हो गई है। ऐसी कोई सड़क नहीं है जिस पर वाहन चालक बिना रुके जा सके। इस कारण जरूरी काम के लिए शहर आने वाले वाहन चालकों के साथ ही यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए दिनभर जूझना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button