Featuredछत्तीसगढ़देशराजनीति

CG Politics: भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव को महाराष्ट्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया

 

नई दिल्ली/रायपुर। CG Politics: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। अशोक गहलोत को जी परमेश्वर के साथ मुंबई और कोंकण डिवीजन का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन पायलट और उत्तम कुमार रेड्डी को मराठवाड़ा डिवीजन का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है।

 

CG Politics: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उमंग सिंघार को विदर्भ (अमरावती और नागपुर) का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वेस्ट महाराष्ट्र की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और एमबी पाटील को सौंपी गई है, जबकि नॉर्थ महाराष्ट्र में सैयद नासिर हुसैन और अनसूया सीतक्का को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button