Featuredदेशसामाजिक

karisma kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत, गलती से निगल ली थी मधुमक्खी, गले में डंक लगने से आया हार्ट अटैक

karisma kapoor: मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और भारतीय उद्योगपति संजय कपूर का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। गुरुवार को ब्रिटेन में पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुँह में चली गई, जिससे गले में डंक लगने के कारण दिल का दौरा पड़ा।

karisma kapoor: संजय कपूर, जो सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, ने हाल ही में अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट के क्रैश में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। यह उनका आखिरी ट्वीट था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

karisma kapoor: संजय कपूर के निधन की खबर सुनते ही उनके परिवार और बॉलीवुड हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। करीना कपूर और सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा जैसे सितारे करिश्मा कपूर के घर पहुंचे। संजय कपूर के परिवार में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और दो बच्चे शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button