छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस को फिर एक और बड़ा झटका : धमतरी महापौर के बाद सूरजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष का नामांकन भी रद्द, जानें वजह

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की शुरुआत से पहले कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं। सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर पंचायत से कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीलम यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही दो और प्रत्याशियों के नामांकन भी निरस्त किए गए हैं।

नीलम यादव, जो कि वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव की पत्नी हैं, के नामांकन पर भाजपा ने जाति प्रमाण पत्र के मामले में आपत्ति जताई थी। आपत्ति के बाद चुनाव अधिकारियों ने उनका नामांकन रद्द कर दिया। इसके अलावा, अन्य दो अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों और एक निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के नामांकन भी जाति प्रमाण पत्र के अभाव में रद्द किए गए हैं।

धमतरी में कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द

धमतरी में कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द हो गया है। महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी। महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी। आज निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस मामले की सुनवाई होनी थी। आपत्ति पर रिटर्निंग अफसर सुन रहे थे दोनों पक्षों की दलीलें। लेकिन स्थिति उस समय असहज हो गई जब, धमतरी विधायक ओंकार साहू अचानक निगम के सभाकक्ष के सामने धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ कई कांग्रेसियों ने भी धरना शुरू कर दिया था।

Related Articles

Back to top button